ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाबहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा दुमका पहुंची

बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा दुमका पहुंची

बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को दुमका पहुंची। यात्रा दुमका पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा झंडा, बैनर लेकर शहर के सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व...

बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा दुमका पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 28 Sep 2018 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बहुजन क्रांति मोर्चा की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को दुमका पहुंची। यात्रा दुमका पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा झंडा, बैनर लेकर शहर के सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय संयोजक बामन मेश्राम साहेब के द्वारा किया गया। यह यात्रा 26 सितंबर को जमशेदपुर से निकली थी। इसका समापन 7 अक्तूबर को रांची में किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के दुमका पहुंचने पर एक कार्यक्रम जोहार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सह संयोजक भांजीभाई राठौर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल के द्वारा किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें