ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर जागरुकता कार्यक्रम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर जागरुकता कार्यक्रम

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम राजासिमरिया पंचायत के बदरामपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में नाबार्ड संपोषित एवं ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट की ओर से संचालित शिव किसान क्लब के तत्वावधान...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर जागरुकता कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 30 Jul 2018 02:08 AM
ऐप पर पढ़ें

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम राजासिमरिया पंचायत के बदरामपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में नाबार्ड संपोषित एवं ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट की ओर से संचालित शिव किसान क्लब के तत्वावधान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानों को जागरूक बनकर सरकारी योजना का लाभ लेना चाहिए एवं उन्नत, वैज्ञानिक, सहित समेकित खेती पर जोर देना चाहिए। तभी किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो पायेंगे। फसल बीमा 31 जुलाई तक सभी किसान करा लें। बीमा प्रीमियम की राशि झारखंड सरकार देगी। इस बार फसल बीमा एक प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी द्वारा किया जा रहा है। साथ ही किसानों को वैकल्पिक खेती जैसे अरहर, मूंगफली की खेती पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि किसान आर्थिक नुकसान से बच सके। सभी किसानों को बीमा हेतु फॉर्म भी वितरण किया गया एवं दिशा-निर्देश भी बताये गये। कार्यक्रम में निकुंज बिहारी मंडल, सुशील मरांडी, प्रमोद मंडल, सरयू राउत, सुदामा दुबे, धनमुनी हांसदा, सुरेश मंडल, दुर्गा मंडल सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें