नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में नशीली दवाओं के लत की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक शपथ ली। डॉ. अनुराधा जायसवाल ने नशे की लत को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अनुराधा जायसवाल की अगुआई में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा से अपने आपको एवं समाज को दूर रहने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा ने बताया कि नशीली दावों की लत एक गंभीर सामाजिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है जो विशेष रूप से युवाओं को प्रभावित कर रही है हमारे युवा खुद भी इससे परहेज करें और समाज को भी इससे दूर रखें ताकि हमारा समाज एक आदर्श समाज के रूप में विकसित हो और युवाओं की शक्ति देश की ,समाज की प्रगति में सकारात्मक रूप से उपयोगी बन सके।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक गणों में प्रो. अब्दुल कलाम ,प्रो.नीतू कुमारी ,प्रो. पिंकी साहा तथा महाविद्यालय के संतोष गुप्ता, शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।