असामाजिक तत्वों ने लगाई खलिहान में आग,सरसों का फसल जलकर नष्ट
असामाजिक तत्वों ने लगाई खलिहान में आग,सरसों का फसल जलकर नष्टअसामाजिक तत्वों ने लगाई खलिहान में आग,सरसों का फसल जलकर नष्टअसामाजिक तत्वों ने लगाई खलिहान

गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना क्षेत्र के ओड़मो पंचायत स्थित कोचाटोला में बुधवार दिन को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है। अगलगी में नीरज मुर्मू के खलिहान में रखे लगभग 4 क्विंटल सरसों और खेत में भी काट कर रखे सरसों जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में ग्रामीण बाबूधन मुर्मू ने बताया कि बुधवार सुबह को नीरज मुर्मू के खलिहान में किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने खलिहान के बगल पोखरा से बाल्टी, ड्रम, टीना से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक खलिहान में रखे सरसों पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित परिवार नीरज मुर्मू ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।--फोटो-5दुमका-205, कैप्सन-गोपीकांदर में आग लगने से जल कर राख हुई सरसों।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


