ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकायुवक की हत्या मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार

युवक की हत्या मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमाती टुडू नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला हंसडीहा के कुसुमडीह गांव की रहने वाली...

युवक की हत्या मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSat, 20 Jan 2018 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमाती टुडू नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला हंसडीहा के कुसुमडीह गांव की रहने वाली है।

सोमाती रामगढ़ थाना क्षेत्र के जालवे गांव के मिथा हांसदा की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले की अप्राथमिकी अभियुक्त थी। छानबीन में सोमाती के हत्या में शामिल होने की बात आई थी।

क्या है मामला: हत्या की यह घटना 29 जून 2017 को हुई थी। आठ वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही मिथा हांसदा ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया था। काफी खोजबीन के बाद बच्चों की निशानदेही पर मिथा हांसदा को आरोपी ठहराते हुए महिलाओं ने मौके पर लाठी-डंडे से पीट पीट कर आरोपी की हत्या कर दी थी। उक्त वारदात में शामिल अन्य तीन महिलाओं को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक की पिटाई का वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पिटाई करने के आरोपियों की तलाश में जुट गई। मामले में कई महिलाओं का नाम सामने आया, जिनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें