ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकापत्नी की प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पत्नी की प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

गोपीकांदर। प्रेम प्रसंग में पाकुड़ के युवक कालीदास मुर्मू की हत्या करने का आरोपी...

पत्नी की प्रेमी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 09 Dec 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गोपीकांदर। प्रेम प्रसंग में पाकुड़ के युवक कालीदास मुर्मू की हत्या करने का आरोपी आसमान किस्कू (27) को गोपीकांदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारा भेज दिया। हत्या की यह घटना 6 दिसम्बर की रात में गोपीकांदर के भंगाहीड़ गांव में होमगार्ड के जवान कार्नोलियस हांसदा के घर में हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को आरोपी अपना घर आया था। इसी बीच गोपीकांदर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आसमान किस्कू की पत्नी का प्रेम प्रसंग कालीदास किस्कू के साथ हो गया था। महिला ईंट भट्टा में काम करती थी। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और युवक अपने साथ दो बच्चे की मां को सितम्बर माह में तमिलनाडु लेकर चला गया था। हाल में ही दोनों लौटे थे और दोनों अपने एक रिश्तेदार होमगार्ड के जवान कार्नोलियस के घर में ठहरे हुए थे। महिला के पति को पता चला कि दोनों वापस लौट आए है। वह अपने घर आमझरी गांव से भंगाहीड़ आया और पत्नी के प्रेमी कालीदास किस्कू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के प्रेमिका सह आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था। मृतक पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना अन्तर्गत सागबेरिया गांव का रहने वाला था। गोपीकांदर थाना प्रभारी बिलकन बागे ने बताया कि पत्नी के साथ प्रेम करने के कारण युवक की हत्या की थी। युवक फरार चल रहा था। मंगलवार की रात में पता चला कि वह वापस घर लौट आया है,तो छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें