ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकानेपाल में फंसे मजदूरों के घर वापसी की हुई व्यवस्था

नेपाल में फंसे मजदूरों के घर वापसी की हुई व्यवस्था

दुमका। वरीय संवाददाता ट्सएप पर बताया दूतावास से उन्हें जानकारी दी गई है कि सभी मजदूरों का पास बन गया है। शुक्रवार को बस से मजदूरों को भारत भेजने की...

नेपाल में फंसे मजदूरों के घर वापसी की हुई व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 21 May 2021 04:33 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में फंसे मजदूरों के घर वापसी की हुई व्यवस्था

दुमका। वरीय संवाददाता

नेपाल में फंसे दुमका जिला के 26 मजदूरों को घर वापसी की व्यवस्था हो गई है। नेपाल में भारतीय दूतावास की ओर से पहल कर मजदूरों से भारत भेजने की तैयारी की गई है। नेपाल के सिंधुचौक जिला में लॉकडाउन में फंसे मजदूरों ने व्हाट्सएप पर बताया दूतावास से उन्हें जानकारी दी गई है कि सभी मजदूरों का पास बन गया है। शुक्रवार को बस से मजदूरों को भारत भेजने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि नेपाल में दुमका के मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर दुमका के विधायक बसंत सोरन ने मुख्यमंत्री कार्यालय और दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी को ट्वीट कर नेपाल में फंसे दुमका जिला के मजदूरों की घर वापसी का प्रबंध करने और सभी मजदूरों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को कहा है। उधर नेपाल की एक स्वयंसेवी संस्था ने भी नेपाल में लॉकडाउन में फंसे भारतीय मजदूरों को वापस भिजवाने की व्यवस्था करने के लिए नेपाल पुलिस और भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया था। बता दें कि करीब ढाई माह पहले हाइड्रो पावर प्लांट में टावर लगाने के काम करने एक ठेकेदार सभी 26 मजदूरों को दुमका से नेपाल के सिन्धुपाल चौक जिला के गेरी गांव में बुलवाया था। 26 मजदूरों में 18 मजदूर बीमार पड़ गए हैं। उनमें अधिकतर सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें