तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका के खिलाड़ियों ने जिता रजत व कांस्य पदक

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि। तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका के खिलाड़ियों ने जिता रजत व कांस्य पदकतीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका के खिलाड़ियों ने जिता रजत व कांस

तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका के खिलाड़ियों ने जिता रजत व कांस्य पदक

दुमका, प्रतिनिधि। 25 मार्च से 04 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किए जा रहे तीरंदाजी प्रतियोगिता में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) कमार दुधानी दुमका के चार प्रतिभाशाली खिलाडी मेघा बेसरा, कृष्णा पिंगुआ, दिनेश मुर्मू व साइमन सोरेन ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को मेघा बेसरा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्द्धा में रजत पदक, मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत कर दुमका के साथ झारखंड का नाम रौशन किया है।वहीं कृष्णा पिंगवा ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मिक्स टीम इवेंट स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा, जिसमें सीओई के प्रशिक्षक सुमित कुमार मिश्रा के मेहनत और प्रशिक्षण का अतुलनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार झारखंड आर्चरी टीम के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे, एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कल के प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।फोटो-2दुमका-222, कैप्सन- तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजता खिलाड़ी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।