बीडीओ ने सौंपा नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्ति पत्र
रानेश्वर, प्रतिनिधि। बीडीओ ने सौंपा नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्ति पत्रबीडीओ ने सौंपा नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्ति पत्रबीडीओ ने सौंपा नव

रानेश्वर, प्रतिनिधि।प्रखंड के वृंदावनी पंचायत के बथानबेड़ा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका मंजू हेम्ब्रम को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दी गई। बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। विदित हो कि गत 11 नवंबर को इस गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर ग्राम सभा की गई थी। ग्राम सभा के माध्यम से मंजू हेम्ब्रम को सर्वसम्मति के सेविका के लिए चयन किया गया था। इसकी अनुशंसा बीडीओ सह सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने जिला मुख्यालय को भेज दिया था। जिसके बाद जिला से अनुमोदन कर दी गई है। इधर पाथरा पंचायत के दो की संख्या में दिव्यांगजन कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपकर व्हील चेयर की मांग किया गया।
सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने तत्काल दोनों दिव्यांगजन को व्हील चेयर उपलब्ध कराया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका समेत अन्य मौजूद थे। फोटो-16दुमका-205, कैप्सन-नव चयनित आंगनबाड़ी सेविका को नियुक्ति पत्र सौंपते बीडीओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


