
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मना वार्षिक खेल दिवस
दुमका में जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 10 से 12 दिसंबर तक चलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने खेल के महत्व को बताया और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
दुमका, प्रतिनिधि। जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन जिला स्कूल खेल मैदान (यज्ञ मैदान) में किया गया। वार्षिक खेल दिवस का आयोजन 10 से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार की अध्यक्षता में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में जिला स्कूल खेल मैदान (यज्ञ मैदान) में खेल महोत्सव प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने कहा इस खेल दिवस के माध्यम से हम छात्रों को खेल के महत्व को समझाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास में मदद करता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कहा कि जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अब अपने नये मुकाम हासिल कर रहा है। जिला स्कूल अब किसी प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं है। यह स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापक महेन्द राजहंस ने सभी अतिथियों को स्वागत वक्तव्य दिया और कहा कि जिला स्कूल दुमका जो अब सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त है, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। इसी उद्देश्य से वार्षिक खेल महोत्सव कराया जाता है। वरीय शिक्षक दिलीप झा द्वारा खेल महोत्सव हेतु शपथ ग्रहण कराया गया और सभी छात्र-छात्राओं को खेल को खेल भावना से ही खेलने के लिए आग्रह किया गया। इस अवसर पर मैनेजर संजय सिन्हा, वरीय शिक्षक मुददसर सुल्तान, संजय सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से लिपिक संजीव कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे। फोटो संख्या 25 वार्षिक खेल दिवस समारोह में भाग लेते स्कूल के बच्चे फोटो संख्या 26 छात्र-छात्राओं को संबोधित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


