साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव 15 को
श्री शिरडी धाम साई मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव समारोह 15 फरवरी को होगा। समारोह को लेकर मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष मदनेश्वर चौधरी ने की। बैठक में मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह भव्य रूप...
श्री शिरडी धाम साई मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव समारोह 15 फरवरी को होगा। समारोह को लेकर मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष मदनेश्वर चौधरी ने की। बैठक में मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
सुबह छह बजे काकड़ आरती से वार्षिकोत्सव की शुरुआत की जाएगी। दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती एवं महाभंडारा का शाही खिचड़ी साईं को अर्पित किया जाएगा। दोपहर एक बजे महाभंडारा का महाभोग भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा, जो शाम पांच बजे तक होगा। साई भजनों की प्रस्तुति बाहर से आए साईं भजन गायक शुरू करेंगे। भजन कार्यक्रम रात 11 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के बीच में छह बजे धूप आरती एवं शाम सात बजे वार्षिक पत्रिका श्री साईं संदेश का विमोचन होगा। वार्षिकोत्सव के दिन मंदिर रातभर खुला रहेगा। इस कारण बाबा को सुलाया नहीं जाएगा, शेजरती नहीं होगी। दूसरे दिन सुबह काकड़ आरती भी नहीं होगी। रंग-बिरंग के फूल और रंग-बिरंगे बल्बों से मंदिर सजाया जाएगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट करने वाले भक्तों को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल को सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर पवन केशरी, दयानंद श्रीवास्तव, प्रतिमा अंबष्ठ, अजय कुमार गुप्त, रंजन सिन्हा, ब्रजकिशोर मिश्र, अजय झा, रामकुमार जायसवाल, गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।