
निशुंभनाथ मंदिर में पांच दिवसीय लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ का आयोजन
जरमुंडी, प्रतिनिधि। निशुंभनाथ मंदिर में पांच दिवसीय लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ का आयोजन निशुंभनाथ मंदिर में पांच दिवसीय लक्ष्मीनारायण चातुर्मास म
जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के बेलदाहा-मधुपुर में अवस्थित प्राचीन निशुंभनाथ (अब निमानाथ) मंदिर में श्री श्री लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आचार्य स्वामी धीरज कृष्ण पराशर के तत्वाधान में आयोजित यह महायज्ञ आगामी पांच नवंबर तक चलेगा। बता दें कि लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ के आयोजन को लेकर सोमवार को कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि के उपलक्ष्य पर बेलदाहा-मधुपुर में बैंड बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों स्त्री पुरुष भगवा वस्त्र पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुए। भव्य कलश यात्रा में 251 कुंवारी और सुहागन महिलाओं ने मोतिहारा (मयुराक्षी) नदी तट से पवित्र कलश भरकर धूमधाम के साथ यज्ञ मंडप पहुंची।

गाजे बाजे के साथ मंडप प्रवेश के उपरांत अग्नि मंथन द्वारा लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ के लिए पवित्र अग्नि का प्राकट्य किया गया। महायज्ञ की पवित्र अग्नि शिखा प्रज्जवलित होते ही लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ में आचार्य के नेतृत्व में होता द्वारा निरंतर हवन कार्यक्रम आयोजित है। यह महायज्ञ आगामी 5 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगा। इस संदर्भ में लक्ष्मी नारायण चातुर्मास महायज्ञ के सदस्य और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार मंडल ने स्वामी धीरज कृष्ण पाराशर के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि बासुकीनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत मधुपुर गांव में स्थित निमानाथ (निशुंभनाथ) शिवमंदिर के प्रांगण में, हरिशयनी एकादशी के उपलक्ष्य पर विगत 06 जुलाई 2025 से चातुर्मास का विशेष अनुष्ठान निरंतर चल रहा है। फोटो 4दुमका-207, 208,कैप्सन-जरमुंडी के मधुपुर में स्थित निमानाथ मंदिर में लक्ष्मीनारायण चातुर्मास महायज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा में शामिल आचार्य और सैकड़ों श्रद्धालु

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




