Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsAmbulance Delayed Due to Traffic Jam Causes Patient s Death in Jharkhand
जाम में फंसे मरीज की एम्बुलेंस में गई जान

जाम में फंसे मरीज की एम्बुलेंस में गई जान

संक्षेप:

गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जाम में फंसे मरीज की एम्बुलेंस में गई जानजाम में फंसे मरीज की एम्बुलेंस में गई जानजाम में फंसे मरीज की एम्बुलेंस में गई जानजाम

Wed, 3 Sep 2025 04:28 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

गोपीकांदर, प्रतिनिधि। जाम के वजह से एम्बुलेंस वाहन के समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंचने के वजह से एम्बुलेंस वाहन में ही एक मरीज की जान चली गई। घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र के जामनी गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे की है। जानकारी के मुताबिक गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छतरचूआ गांव निवासी 58 वर्षीय मोतीलाल मरांडी का मृत्यु एम्बुलेंस वाहन में दुमका ले जाने के दौरान हुई है। मृतक मोतीलाल मरांडी सोमवार को दोपहर अपने खेत देखने गया था। वापस घर आने के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई। इस बीच काफी देर तक धूप में पड़ा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

काफी समय बाद ग्रामीणों ने उसे देखा तो परिजन को खबर की। आनन फानन में परिजनों ने वाहन में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीकांदर ले गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु दुमका रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे एम्बुलेंस से दुमका ले जा रहा था। उसी दौरान काठीकुंड थाना क्षेत्र के जामनी गांव के पास दो वाहन का एक ही जगह ब्रेक डाउन हो कर खराब पड़ा था जिस कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। उसी लम्बी लाइन के वजह से एम्बुलेंस आगे नहीं जा सकी। उसी लम्बी लाइन में ही खड़ी एम्बुलेंस में ही मरीज की मृत्यु हो गई। शव को वहीं से ही घुमा कर छतरचूआ गांव ले जाया गया। जहां पर मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अगर इतना देरी तक जाम नहीं रहती तो शायद मरीज का जान बच सकता था।