आंगनबाड़ी सेविका चयन में नियमों की अनदेखी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंचायत स्थित हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने चयन रद्द करने की मांग की है, क्योंकि आम सभा की सूचना केवल चार टोले को मिली थी। प्रशासन से पारदर्शी तरीके से दोबारा चयन करने की अपील की गई है।

आंगनबाड़ी सेविका चयन में नियमों की अनदेखी

दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंचायत स्थित हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। नाराज ग्रामीणों ने प्रभारी सीडीपीओ सह अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव को लिखित आवेदन सौंपकर चयन रद्द करने की मांग की है।

सेविका चयन के लिए आमसभा

बीते 23 मई को हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका चयन के लिए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन हथियापाथर दो में आमसभा का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस केंद्र के पोषक क्षेत्र में कुल छह टोले आते हैं, लेकिन आम सभा की सूचना सिर्फ चार टोलों को दी गई। दो टोले को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई।

ग्रामीणों का विरोध

बढ़ई टोला की सोमा देवी, बेबी देवी, सावित्री देवी, यशोदा देवी, पुतुल देवी, पिंकी देवी, प्रमिला देवी, रधिया देवी तथा दामोदर मिस्त्री, रामिक मिस्त्री, भीम मिस्त्री, धरम मिस्त्री ने बताया कि आम सभा की सूचना नहीं मिलने से वे प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं ले सके। ग्रामीणों ने कहा कि यह सीधे तौर पर नियमों की अनदेखी है। उन्हानें प्रशासन से वर्तमान चयन प्रक्रिया को तत्काल रद्द कर नियमानुसार पारदर्शी तरीके से दोबारा आम सभा आयोजित कर सेविका का चयन करने का मांग किया है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस संबंध में महिला पर्यवेक्षाका लाता किरण किस्कू से बात करने पर उन्होंने बताया कि आमसभा में पोषण क्षेत्र के भारी संख्या लोग शामिल हुए थे, बाबजूद अरोप लग रही है तो जांच किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया में क्या आरोप लगे हैं?
हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।