Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsAgricultural Meeting in Dumka Crop Survey Seed Distribution and New Wells

उपायुक्त ने की कृषि विभाग को लेकर बैठक

संक्षेप: दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक हुई। बैठक में क्रॉप सर्वे की समीक्षा की गई और कृषि पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नए कुएँ निर्माण स्थलों पर दलहन की खेती को...

Wed, 15 Oct 2025 04:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on
उपायुक्त ने की कृषि विभाग को लेकर बैठक

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कृषि विभाग से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए कृषि पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य को नियमानुसार संचालित किया जाए तथा इसमें कृषि मित्र, सभी पंचायतों के स्वयंसेवक, पोषण सखी एवं जेएसएलपीएस कर्मियों को सक्रिय रूप से लगाया जाए। बीटीएम, एटीएम एवं बीएओ को सर्वे के सुपरविजन कार्य में लगाया जाएगा, जबकि पूरे सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सर्वे करने वाले को ₹10 प्रति सर्वे की दर से भुगतान किया जाएगा, इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूरे जिले में जहाँ भी योजना के तहत नए कुएँ का निर्माण किया गया है, उन स्थलों पर दलहन की खेती वृहद स्तर पर कराई जाए। जानकारी दी गई कि सरसों का बीज उपलब्ध करा दिया गया है और टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। टेस्टिंग उपरांत बीज का वितरण नियमानुसार प्रारंभ किया जाएगा।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएँ शीघ्र पूरी करते हुए लाभुकों के बीच बीज का वितरण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान जानकारी दी गई कि जिले में झारखंड स्टेट मिलेट मिशन के तहत सर्वे का कार्य प्रगति पर है। पीएम कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आवेदनों का सत्यापन हेतु प्रखंड स्तर पर भेजा गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर सत्यापन कार्य पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित बीटीएम एवं एटीएम का वेतन रोका जाएगा। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मेधा डेयरी से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को जोड़ने के निर्देश दिए।