ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमका32 वर्ष बाद वनरक्षी हुए नियुक्त

32 वर्ष बाद वनरक्षी हुए नियुक्त

दुमका के वन विभाग परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 53 नवनियुक्त वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी के हाथों नव नियुक्त वन...

32 वर्ष बाद वनरक्षी हुए नियुक्त
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 06 Aug 2017 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका के वन विभाग परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 53 नवनियुक्त वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी के हाथों नव नियुक्त वन रक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिन वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र मिला, उनमें 43 दुमका जिला के और 10 वनरक्षी जामताड़ा जिला के लिए लिए हुई है। नियुक्ति पत्र मिलने से नव नियुक्त वनरक्षियों के चेहरे खुशी से खिल उठा था। शनिवार को वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से संयुक्त वन भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि 32 साल के बाद झारखंड में वन रक्षियों की नियुक्ति हुई है। यह भाजपा सरकार की देन है। इसके लिए रघुवर सरकार धन्यवाद के पात्र है। समाज कल्याण मंत्री डा.लुईस मरांडी ने नव नियुक्त वनरक्षियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरे उत्तरदायित्व के साथ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जंगल को बचाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के बाद वनरक्षी ईमानदारीपूर्वक काम करें। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंत्री अमर बाउरी भी पहुंचने वाले थे, पर वे नहीं आ पाए। समाज कल्याण मंत्री रांची से सीधे हेलीकाप्टर से दुमका पहुंची और समारोह में शामिल हुई। समारोह शुरू होने से पहले मंत्री ने वन विभाग के कैम्पस में पौध रोपण किया। मौके पर नगर परिषद की चेयरमैन अमिता रक्षित,डीएफओ सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें