अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

गोपीकांदर में रंगा मिशन फुटबॉल मैदान के पास अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय संतोष किस्कू घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक ईलाज के बाद दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

गोपीकांदर। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगा मिशन फुटबॉल मैदान के पास अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना की खबर गोपीकांदर थाना पुलिस को दिया।

घायल का इलाज

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मनोज सोरेन दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉक्टर हेमंत मुर्मू ने घायल संतोष किस्कू का प्राथमिक ईलाज किया। ईलाज कर बताया कि घायल का सिर, हाथ, कमर में अंदरूनी चोट को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु 108 एम्बुलेंस वाहन से फूलो -झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। घायल का पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र मंजिराबाड़ी गांव निवासी 38 वर्षीय संतोष किस्कू के रूप में हुआ।

दुर्घटना का विवरण

संतोष ने बताया कि निजी काम के लिए बाइक होंडा लीवो से गोपीकांदर ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे कि जाने के क्रम में रंगा मिशन फुटबॉल मैदान के पास दुमका साइट से खाली करके आ रहे कोयला हाइवा के चपेट में आने से यह दुर्घटना घाटी है। कोयला हाइवा में बाइक फस जाने के बाद हाफ किलोमीटर तक घीस्टेट हुए दुर्गापूर (मंजड़िहा) पुल तक लेकर गया। वाहन चालक फंसे हुए बाइक को अपने वहान से हटाकर पुल के पास बाइक को छोड़कर कोयला हाइवा ले कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना परिसर ले जाया गया। थाना पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घायल युवक का नाम क्या है?
घायल युवक का नाम संतोष किस्कू है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।