हाइवा के धक्का से बाइक सवार दम्पति जख्मी,अस्पताल में भर्ती
Mar 02, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
गोपीकांदर के छतरचूआं गांव में एक स्पीड ब्रेकर के पास बाइक को हाइवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय सलोम मरांडी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर भाग गया, जबकि पुलिस ने प्राथमिक इलाज कराया और वाहन को घटना स्थल से हटाया।

गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छतरचूआं गांव के समीप एक स्पीड ब्रेकर के पास बाइक में एक हाइवा ने धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय सलोम मरांडी एवं उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में बाइक के पीछे का हिस्सा में नुकसान हुआ है। घटना के बाद वाहन का ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ घटना की जानकारी गोपीकांदर थाना की थाना पुलिस को मिलते ही दल बल के साथ पहुंच कर बीच बचाव किया। दोनों घायल का प्राथमिक इलाज कराया गया तथा वाहन चालक को बुलाकर हाइवा वाहन को भी घटना स्थल से ले जाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



