69 लाख से कब्रिस्तान में बनेगा शेड
दुमका। शहर के कुम्हारपाड़ा स्थित कब्रिस्तान में 69 लाख रुपए से शेड का निर्माण किया जाएगा। शेड का निर्माण होने से मुस्लिम भाइयों को गर्मी और बरसात के...
दुमका। शहर के कुम्हारपाड़ा स्थित कब्रिस्तान में 69 लाख रुपए से शेड का निर्माण किया जाएगा। शेड का निर्माण होने से मुस्लिम भाइयों को गर्मी और बरसात के दिनों में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस उद्देश्य से रविवार को शेड के निर्माण को लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष श्वेता झा ने शिलान्यास किया। शिलान्यास के क्रम में लोगों ने अध्यक्ष की सराहना की। लोगों ने कहा कि काफी मशक्कत के बाद अध्यक्ष के काफी प्रयास के बाद यह संभव हो पाया है। मौके पर अंजुमन इस्लामिया सह कमेटी के अध्यक्ष मो. परवेज अली, सेक्रेटरी मो. शौकत अली, कैशियर मो. सलीम, नाईफ़ सदर मो. वसी अहमद, मो. शरीफ, नाइफ सेक्रेरेट्री मो. शकील आलम, मो. शमशेर आलम, फिरदौस आलम, मो. शरीक, कुम्हारपारा के सरदार मो. रफीक, राखाबानी के सरदार मो. नौशाद आलम, इंदिरा नगर के सरदार मो. इस्राफील, न्यू डंगाल पाड़ा के सरदार मो. अकरम, डंगाल पाड़ा के सरदार महमूद आलम, कुम्हार पाड़ा के मो. फिरोज अली के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि शहर के कुम्हारपाड़ा स्थित कब्रिस्तान में शेड नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। गर्मी और बारिश के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होती है। कुम्हारपाड़ा की कब्रिस्तान में शेड बनाने की मांग काफी दिनों से हो रही थी। इसके बाद नगर परिषद की अध्यक्ष श्वेता झा ने पहल शुरू की। नगर परिषद की अध्यक्ष के प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है।