ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाबस दुर्घटनाग्रस्त, यूपी के 55 तीर्थयात्री बाल-बाल बचे

बस दुर्घटनाग्रस्त, यूपी के 55 तीर्थयात्री बाल-बाल बचे

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर जरमुंडी के केरू गांव के पास उत्तर प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस पर सवार 55 तीर्थयात्री बाल-बल बच गए है। इनमें महिलाएं भी...

बस दुर्घटनाग्रस्त, यूपी के 55 तीर्थयात्री बाल-बाल बचे
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 15 Sep 2017 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर जरमुंडी के केरू गांव के पास उत्तर प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस पर सवार 55 तीर्थयात्री बाल-बल बच गए है। इनमें महिलाएं भी थीं। यात्रियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से बस में सवार होकर वे लोग पिंडदान करने बासुकीनाथधाम आए हुए थे। बैद्यनाथधाम में पूजा पाठ करके बासुकीनाथ के लिए चले थे। बासुकीनाथ आने के क्रम में कैंरो ग्राम के पास ब्रेक फेल होने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर जरमुंडी पुलिस मौके पर पहुंची। बस को पुलिस ने उठा लिया है। बस को दुरुस्त किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें