ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकासेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे 500 आदिवासी युवा

सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे 500 आदिवासी युवा

दुमका जिले में आर्मी भर्ती के लिए आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम 'जय हिन्द' अभियान 25 जनवरी से से शुरु किया जाएगा। 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। दुमका के उपायुक्त दुमका मुकेश...

1/ 2दुमका जिले में आर्मी भर्ती के लिए आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम 'जय हिन्द' अभियान 25 जनवरी से से शुरु किया जाएगा। 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। दुमका के उपायुक्त दुमका मुकेश...
दुमका जिले में आर्मी भर्ती के लिए आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम 'जय हिन्द' अभियान 25 जनवरी से से शुरु किया जाएगा। 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। दुमका के उपायुक्त दुमका मुकेश...
2/ 2दुमका जिले में आर्मी भर्ती के लिए आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम 'जय हिन्द' अभियान 25 जनवरी से से शुरु किया जाएगा। 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। दुमका के उपायुक्त दुमका मुकेश...
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 24 Jan 2019 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका जिले में आर्मी भर्ती के लिए आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम 'जय हिन्द' अभियान 25 जनवरी से से शुरु किया जाएगा। 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। दुमका के उपायुक्त दुमका मुकेश कुमार के निर्देश पर चयन की प्रक्रिया बुधवार को कमार दुधानी स्थित तीरंदाजी अकादमी के मैदान में शुरु किया गया। यह चयन प्रक्रिया गुरुवार को भी चलेगी। 17 साल से अधिक उम्र से लेकर 21 साल तक के आदिवासी युवा इस चयन में भाग ले रहे हैं। 10 वीं पास युवाओं का चयन हो रहा है। चयन के लिए अच्छी संख्या में आदिवासी युवाओं की भीड़ तीरंदाजी अकादमी के मैदान में जुटी। डीडीसी वरुण रंजन ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हें सेना में भर्ती के लिए अप्रैल में संभावित भर्ती रैली के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। जानकारी और प्रशिक्षण के अभाव में युवा भटकते पर उन्हें नौकरी नहीं मिलती। सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने से युवाओं की सेना में भर्ती आसन हो जाएगी। एसएसबी के सेकेंड इन कमान संजय गुप्ता ने युवाओं को सेना में भर्ती के लिए खूब प्रेरित किया। मौके पर प्रशिक्षु आईएसएस शशि प्रकाश भी मौजूद थे। इस मौके पर गैर-आदिवासी युवक भी पहुंचे थे जिनके लिए अलग से अर्द्ध-सैनिक बल में भर्ती के लिए प्रशिक्षण की बात कही गई। अर्द्धसैनिक बल के लिए भर्ती रैली जून माह में संभावित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें