ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकासैप के 2 जवान सहित 4 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

सैप के 2 जवान सहित 4 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए

जमशेदपुर और धनबाद से आए थे सैप के 2 जवान,छुट्टी बिता कर लौटे थे जिला पुलिस के 2...

सैप के 2 जवान सहित 4 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 24 Jul 2020 03:44 AM
ऐप पर पढ़ें

दुमका में गुरुवार को 2 सैप के जवान और 2 जिला पुलिस के जवान कोरेना संक्रमित पाए गए। जिला पुलिस के दो जो दो जवान संक्रमित पाए गए हैं उनमें एक एसी आवास पर तो दूसरा डीआईजी आवास का पुलिसकर्मी है पर दोनों अवकाश पर अपने घर गए थे। गिरिडीह और आरा में अपने घरों से लौटने के बाद दोनों पुलिस जवान जरमुंडी में विवाह भवन क्वारंटाइन सेंटर में थे।

इधर, रिमांड होम की सुरक्षा ड्यूटी करने दुमका आए सैप के नौ जवानों में दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों जवानों में एक जमशेदपुर और दूसरे धनबाद से दुमका भेजे गए थे। दुमका के सिवल सर्जन डॉ. एके झा ने दोनो सैप जवानों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों जवान 21 जुलाई को दुमका आए थे। दोनों जवानों को रिमांड होम में सुरक्षा ड्यूटी पर लगाने से पहले कोरोना जांच कराई गई जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संक्रमित जवानों को डीएमसीएच कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। गनीमत है कि कोरोना संक्रमित जवानों को अभी रिमांड होम में ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वेता भारती ने बताया कि अभी तक रिमांड होम की सुरक्षा होम गार्ड और जिला पुलिस के जवान ही संभाल रहे हैं। दोनों सैप जवान 21 जुलाई को दुमका आए। कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आने तक के लिए सभी जवानों को मूक-बधिर विद्यालय हिजला में आइसोलेशन में रखा गया था। दुमका में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ कर 15 हो गई है। इसमें एक दुमका टाउन थाना के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर और एसएसबी के छह जवान भी शामिल हैं। पुलिसलाइन के 4 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इधर गुरुवार को कोविड अस्पताल में भर्ती दो पुलिस जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें