ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकालाइसेंस के नाम पर 2.25 लाख ठगे

लाइसेंस के नाम पर 2.25 लाख ठगे

जामा। खाद का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 2 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना जामा क्षेत्र के छैलापाथर गांव की...

लाइसेंस के नाम पर 2.25 लाख ठगे
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 28 Jul 2021 05:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जामा। खाद का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 2 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना जामा क्षेत्र के छैलापाथर गांव की है। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक कादिर अंसारी ने बताया कि यूनिवर्सल बायो टेक्नोलॉजी कंपनी के संजय सिंह ने करीब पांच माह पूर्व गांव आया और बताया कि उसकी कंपनी द्वारा बायो खाद का निर्माण किया जाता है। इसकी डीलरशिप और लाइसेंस दिलाने के नाम पर जून और जुलाई माह में तीन किस्त में दो लाख 25 हजार रुपए ले लिए। इसके उपरांत आरोपी संजय सिंह खाद उपलब्ध कराने की तिथि को टालने लगा और 14 जुलाई को अचानक संजय के सभी मोबाइल बंद हो गए। इस दौरान जितने भी रसीद और कागजात कादिर को उपलब्ध कराए गए है, सभी फर्जी बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी ट्रांजेक्शन बैंक के माध्यम से किए गए है। जामा थाना पुलिस ने कांड संख्या 81/ 21 के तहत भादवि की धारा-406, 409, 467, 468, 420 और 34 में मामला दर्ज कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें