शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ की तैयारी पूरी

Mar 06, 2026 03:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

बासुकीनाथ नगर में 175वां नौ दिवसीय शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ 07 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। कलश शोभायात्रा का आयोजन 07 मार्च को होगा। बाल संत त्यागी राम कथा का वाचन करेंगे और संध्या कालीन सत्र में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ की तैयारी पूरी

जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर अन्तर्गत पानी टंकी के समीप फूलधरिया टोला में 175वां नौ दिवसीय शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ को लेकर शनिवार को बासुकीनाथ के शिवगंगा सरोवर से महिलाओं के द्वारा पवित्र कलश भरकर धूमधाम के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह महायज्ञ नौ दिवसीय है। इस नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 07 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी और 08 मार्च से शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ विधिवत प्रारंभ होगा। 16 मार्च को पूर्णाहुति के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।

07 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में बनारस से पहुंचे बाल संत त्यागी के नेतृत्व में आयोजन के सभी कार्यक्रम संपन्न होंगे। बाल संत त्यागी उर्फ इंटरनेशनल भिखारी बाबा द्वारा राम कथा का वाचन भी किया जाएगा। महायज्ञ के दौरान संध्या कालीन सत्र में प्रतिदिन राम कथा का विशेष आयोजन किया गया है। आयोजक समिति के किंकर मिश्रा व राम पंडा सहित स्थानीय गणमान्य ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में दिनरात जुटे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ में प्रमुख कुंड सहित नौ कुंड बनाए गए हैं। महायज्ञ में मुख्य यजमान सहित सहयोगी यजमान भी होंगे। आयोजन समिति द्वारा सनातन धर्मावलंबियों व नागरिकों से धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।