
धूमधाम से मनाया गया माता शारदा देवी की 173वीं शुभ आर्विभाव दिवस
-कार्यक्रम के सर्वप्रथम सुबह मंगल आरती, विश्व पूजा, श्रीश्री चंढीपाठ एवं विश्व कल्याण हवन का किया गया आयेाजन धूमधाम से मनाया गया माता शारदा देवी की 17
दुमका, प्रतिनिधि। श्री श्री रामकृष्ण आश्रम में गुरुवार को श्रीश्री माता शारदा देवी की 173वीं शुभ आर्विभाव दिवस स्वामी विश्वरूप की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर शहर के काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के सर्वप्रथम सुबह मंगल आरती, विश्व पूजा, श्रीश्री चंढीपाठ एवं विश्व कल्याण हवन का आयेाजन किया गया। दोपहर को प्रवचन सभा का आयेाजन किया गया। पूजा पाठ एवं हवन कार्यक्रम स्वामी विश्वरूप के दिशा निर्देश में पलास मुखर्जी, प्रधान पुजारी कालीबाड़ी कांदी मुर्शिदाबादर के इनद्रकांत एवं शिशिर चक्रवर्ती ने सम्पन्न किया। द्वितीय सत्र में प्रवचन सभा का कार्यक्रम सुत्री मीना मांझी ने संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।
कृष्णा दास, सुचंदा दे, सर्वानी मुखर्जी, शारदा मित्र एवं राम सारथ पासवान ने माता शारदा देवी के संबंध में संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया। श्रीश्री माता शारदा देवी की 173वीं शुभ आर्विभाव दिवस पर आयेाजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नागरिक समिति कुल्टी व हिन्दु मिलनद मंदिर कुल्टी के अध्यक्ष समीर दास ने कहा कि माता शारदा देवी विश्व माता एवं विश्व कल्याण के लिए इनका अर्विभाव इस धाम में हुआ था। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि माता शारदा देवी के विचारधारा को आमृसात करना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वामी विश्वरूप ने कहा कि जिस परिवार में नारी का सम्मान हैं, सुख है, महत्व है उसी परिवार में ईश्वर का आर्शीवाद होता हैं। राज्य के निर्माण में नारी का भूमिका सर्वोपरी हैं। हर मानव को माता शारदा देवी के विचार को घरातल में उतारने की अविरल प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानव प्रेम एवं सेवा ईश्वर सेवा है। कार्यक्रम में मंच संचालन दिवाकर महतो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋषि, श्रीकांत, संतोष राम, पार्थ सारथी, गोपाल नन्दी, विजय कृष्ण आश्रम, स्वामी अक्षयानंद, अमृतानंद गिरी, निगमानंद सरस्वती आश्रम वकेश्वर, गोपीनाथ मित्र, शारदा मित्र, सर्वानी मुखर्जी सहित काफी संख्या में सदस्य शामिल थे। फोटो-11दुमका-206,207,208, कैप्सन-गुरुवार को श्रीश्री रामकृष्ण आश्रम दुमका में माता शारदा देवी की 173वीं शुभ आर्विभाव दिवस मनाते श्रद्धलु।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




