Hindi NewsJharkhand NewsDumka News17-Year-Old Girl Found Dead in Saraiyahat Police Investigate Possible Murder
नाबालिग लड़की का क्षत विक्षत शव पुलिस ने किया बरामद

नाबालिग लड़की का क्षत विक्षत शव पुलिस ने किया बरामद

संक्षेप: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से 27 अक्टूबर को गायब हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव तिनघरा टोला के निकट झाड़ी में बरामद हुआ। शव का आधा भाग पेड़ से लटका और आधा जमीन पर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को दुमका भेजा है। जांच जारी है।

Thu, 6 Nov 2025 03:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से बीते 27 अक्टूबर को घर से गायब हुई एक 17 बर्षीय नाबालिग लड़की का शव क्षत- विक्षत अवस्था में इसी गांव के तिनघरा टोला के निकट झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है। शव का आधा भाग पेड़ से लटका मिला और आधा भाग नीचे जमीन पर पड़ा था। लोगों ने संभावना जताते हुए कहा कि उक्त नाबालिग लड़की का हत्या कर एक भाग को वृक्ष में लटका दिया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताये कि इस संदर्भ में उक्त लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसकी बेटी बीते 27 अक्टूबर को सुबह घर से निकलकर कहीं चली गई। वह जब शाम तक घर नहीं लौटी तो अपने सभी रिश्तेदारों के खोजबीन किया पर कोई पता नहीं चला। साथ ही बताया है कि उसकी बेटी इसी थाना के बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर बराबर बात किया करती थी। शक जाहिर करते हुए बताया है कि उक्त युवक ने ही उसकी बेटी को कहीं भगा ले गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि गुरुवार को उक्त नाबालिग लड़की के शव मिलने की खबर पुलिस को मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि उक्त मामले में उक्त लड़की के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया था। जिसमें जांच पड़ताल चल रहा था कि गुरुवार को शव मिलने की खबर मिली। शव को पोस्टमार्टम हेतू दुमका भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को अनुसंधान करने में मदद मिलेगा।