क्षत-विक्षत अवस्था में मिला 17 बर्षीय लड़की का शव

Nov 06, 2025 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से गायब हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव तिनघरा टोला के निकट झाड़ियों में मिला। शव का आधा भाग पेड़ से लटका था। लड़की के पिता ने युवक पर शक जताया था जो उसकी बेटी के साथ फोन पर बात करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच जारी है।

क्षत-विक्षत अवस्था में मिला 17 बर्षीय लड़की का शव

सरैयाहाट, प्रतिनिधि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से बीते 27 अक्टूबर को घर से गायब हुई एक 17 बर्षीय नाबालिग लड़की का शव क्षत-विक्षत अवस्था में इसी गांव के तिनघरा टोला के निकट झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है। शव का आधा भाग पेड़ से लटका मिला और आधा भाग नीचे जमीन पर पड़ा था। लोगों ने संभावना जताते हुए कहा कि उक्त नाबालिग लड़की का हत्या कर एक भाग को वृक्ष में लटका दिया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। बताये कि इस संदर्भ में उक्त लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसकी बेटी बीते 27 अक्टूबर को सुबह घर से निकलकर कहीं चली गई।

वह जब शाम तक घर नहीं लौटी तो अपने सभी रिश्तेदारों के खोजबीन किया पर कोई पता नहीं चला। साथ ही बताया है कि उसकी बेटी इसी थाना के बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर बराबर बात किया करती थी। शक जाहिर करते हुए बताया है कि उक्त युवक ने ही उसकी बेटी को कहीं भगा ले गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि गुरुवार को उक्त नाबालिग लड़की के शव मिलने की खबर पुलिस को मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि उक्त मामले में उक्त लड़की के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया था। जिसमें जांच पड़ताल चल रहा था कि गुरुवार को शव मिलने की खबर मिली। शव को पोस्टमार्टम हेतू दुमका भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को अनुसंधान करने में मदद मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।