ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाधनबाद से 14 मजदूर पैदल चलकर दुमका पहुंचे

धनबाद से 14 मजदूर पैदल चलकर दुमका पहुंचे

दुमका। धनबाद से पैदल चलकर दुमका के रास्ते पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के लिए 14 मजदूर मंगलवार को रवाना हुए। सभी मजदूर प्रखंड कार्यालय के पास यात्री शेड में भोजन किया। भोजन करने के बाद पाकुड़ व पश्चिम बंगाल...

धनबाद से 14 मजदूर पैदल चलकर दुमका पहुंचे
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाWed, 06 May 2020 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद से पैदल चलकर दुमका के रास्ते पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के लिए 14 मजदूर मंगलवार को रवाना हुए। सभी मजदूर प्रखंड कार्यालय के पास यात्री शेड में भोजन किया। भोजन करने के बाद पाकुड़ व पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। जाने से पहले मजदूरों ने अपने दुखों का बयां करते हुए कहा कि सभी लोग पैदल धनबाद से भूखे-प्यासे चले। रास्ते में कोई भी सुधि लेने वाला तक नहीं है। मजदूरों का कहना है कि इन लोगों को किसी ने रोका तक नहीं और न ही जांच भी किया। जामताड़ा जिला में सभी को खाने के लिए बैठाया गया,पर खाना परोसा ही नहीं गया। सभी मजदूर बिना खाना खाए ही पैदल दुमका के लिए निकल पड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें