धूमधाम से मना श्री साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव

Feb 15, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका के ननकु कुरूवा स्थित श्री शिरड़ीधाम साईं मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साईं बाबा की विशेष पूजा और आरती की गई। भक्तों की भारी संख्या सुबह से ही मंदिर में जुटी रही और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

 धूमधाम से मना श्री साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव

दुमका, प्रतिनिधि। दुमका। रविवार को दुमका के ननकु कुरूवा स्थित श्री शिरड़ीधाम साईं मंदिर का 13 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना हुई। बाबा के विशेष पूजा और आरती में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। सुबह से ही मंदिर परिसर में साईं भक्तों का तांता लगा रहा। श्री शिरड़ीधाम साई मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 6 बजे काकड़ आरती से समरोह का शुभारंभ हुआ। दिन के 12 बजे मध्याह्न आरती की गई। 1 बजे से साईं भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।