दुमका में धूमधाम के साथ मना ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्म महोत्सव

Mar 01, 2026 03:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती के 138वें जन्म महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इसमें भजन-कीर्तन, स्वास्थ्य शिविर, मातृ सम्मेलन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। ठाकुर के जीवन और teachings पर चर्चा की गई।

दुमका में धूमधाम के साथ मना ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्म महोत्सव

दुमका। श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती के 138 वें जन्म महोत्सव सह 36वां वार्षिक उत्सव समारोह शनिवार को पुलिस लाईन स्थित सत्संग ठाकुरबाड़ी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दुमका व आसपास के सत्संग के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर दुमका सत्संग केन्द्र में भजन-कीर्तन कर श्री श्री ठाकुर को याद किया गया। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र को याद करते हुए संत्संग के महत्व पर विस्तार से व्याख्यान किया गया और उनके बताए मार्ग परचलकर जीवन को किस तरह सार्थक बनाया जा सकता हैं, मानव जीवन की मोल और महत्व को समझाया गया। बताया कि अनुकूलचंद्र जिन्हें श्री श्री ठाकुर के नाम से जाना जाता हैं।

देवघर में एक आध्यात्मिक नेता और सत्संग संस्थापक थे। उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 27 जनवरी 1969 को अनुकूलचंद्र चक्रवर्ती का निधन हो गया। सत्संग प्रेमी प्रति वर्ष उनकी जयंती को एक उत्सव की तरह मनाते हैं। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलावे ओडिशा और बंगाल क अनुयायी शामिल होते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह प्रभात फेरी से की गई। इस प्रभात फेरी में काफी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। सत्संग ठाकुरबाड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया गया। इस शिविर में कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। सत्संग ठाकुरबाड़ी में समवेत विनती-प्रार्थना और श्री श्री ठाकुर के ग्रन्थादि का पाठ का आयेाजन किया गया। इसके बाद श्री श्री ठाकुर, श्री श्री बड़ मां एवं श्री श्री बड़दा की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र का दिव्य जीवन एवं वाणी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु व अनुयायी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बाहर से पहुंचे अनुयायी के द्वारा मातृ सम्मेलन का आयेाजन किया। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग शामिल हुए। देवघर से आये कलाकारों द्वारा रंगारंग भजन प्रस्तुत किया गया। संगीतांजलि और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्तिक तपस्वी एवं डॉक्टर समीर मंडल के द्वारा आयोजित की गई। आम्रपाली कला निकेतन के द्वारा ग्रुप नृत्य, एकल नृत्य, भजन एवं रंगारंग कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुति दिया। संपन्न हुए जन्म महोत्सव कार्यक्रम में लगभग 8 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।