ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकासोहराय से पहले 1200 शिक्षकों का वेतन देने की मांग

सोहराय से पहले 1200 शिक्षकों का वेतन देने की मांग

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के1200 शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष कांग्रेस मोहली ने कहा है कि शिक्षकों का वेतन बंद करना पदाधिकारी की मनमानी है। दुमका में...

सोहराय से पहले 1200 शिक्षकों का वेतन देने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाSun, 24 Dec 2017 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के1200 शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष कांग्रेस मोहली ने कहा है कि शिक्षकों का वेतन बंद करना पदाधिकारी की मनमानी है। दुमका में संतालों का प्रमुख त्योहार सोहराय 10 जनवरी से मनाया जाना है। सोहराय से पहले 1200 शिक्षकों वेतन भुगतान की मांग की गयी है। कांग्रेस मोहली सरस्वती वाहिनी माता समिति का मुख्य काम है मध्याह्न भोजन योजना को संचालित करना और उसकी जानकारी देना है। प्राथमिक शिक्षक संघ इसका विरोध करती है। संघ की बैठक में शिक्षकों को ग्रेड पे-4 में प्रोन्नति देने के बाद वेतन निर्धारण नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त किया। प्रत्येक वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में ग्रेड का प्रकाशित करने के लिये जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के पुर्नगठन का निर्णय लिया। इस बैठक में प्रधान सचिव अंकित कुमार मांझी, संगठन सचिव अुर्जन कुमार पंडित, सचिव रणधीर कुमार राय आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें