12-Year-Old Boy Commits Suicide Over Mobile Phone Dispute in Dhumka मोबाइल देने से मना करने पर 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी की, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka News12-Year-Old Boy Commits Suicide Over Mobile Phone Dispute in Dhumka

मोबाइल देने से मना करने पर 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी की

दुमका के माथाकेशो गांव में 12 वर्षीय सुभाष हाजरा ने मोबाइल नहीं मिलने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब घर में कोई नहीं था। उसकी बहन ने मोबाइल देने से मना कर दिया, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 11 Sep 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
मोबाइल देने से मना करने पर 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी की

दुमका सरैयाहाट थाना अन्तर्गत माथाकेशो गांव में मोबाईल नहीं मिलने से नाराज 12 वर्षीय बालक सुभाष हाजरा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पांच बहन और दो भाईयों में वह सबसे छोटा था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई अपने पिता के साथ चेन्नई दैनिक मजदूरी करने गया है। घर में केवल एक बहन और वह अपनी माँ के साथ रह रहा था। वह सुबह में स्कूल गया था। एक घंटे के बाद ही वह स्कूल से वापस आ गया।

घर पर बहन थी। सुभाष ने अपनी बहन से मोबाइल मांगा, पर बहन ने मोबाइल देने से इंकार कर दी और मोबाइल लेकर कहीं चली गई। घर पर बालक की मां भी नहीं थी। घर पर वह अकेला था। उसने बहन के दुपट्टे के सहारे खपरैल के बने घर में रोले से फांसी का फंदा लगाया और खुदकुशी कर ली। घर में जब माँ लौटी तो यह देख दंग रह गई। माँ के होश उड़ गए। उसने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलायी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।