चुटोनाथ चौक के आगे 12 चक्का ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Feb 15, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share Share
Follow Us on

दुमका- मसालिया- साहेबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक 12 चक्का ट्रक बाबा चुटोनाथ चौक के पास पलट गया। चालक ने एक गाय को बचाने की कोशिश में ट्रक पर नियंत्रण खो दिया। हादसे में चालक सुरक्षित है और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

चुटोनाथ चौक के आगे 12 चक्का ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

जामा। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा चुटोनाथ चौक से लगभग 3 सौ मीटर आगे, बाबा चुटोनाथ पहाड़ी के सामने रविवार सुबह को एक 12 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। यह घटना दुमका-मसलिया-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर हुई, जहां प्लाई लकड़ी लोड ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पहाड़ी की नाली में जाकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के सामने अचानक एक पालतू गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालते हुए स्थिति को संभाला। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;