ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजम्मू टूर के लिए दुमका के 10 युवा चयनित

जम्मू टूर के लिए दुमका के 10 युवा चयनित

35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दुमका एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन दुमका की ओर से चयनित 10 युवकों को 10वां यूथ ट्राईयल एक्सचेंज प्रोग्राम 2017-18 के तहत जम्मू भ्रमण के लिए 25 नवम्बर को भेजा जाएगा। यह...

जम्मू टूर के लिए दुमका के 10 युवा चयनित
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाThu, 23 Nov 2017 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दुमका एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन दुमका की ओर से चयनित 10 युवकों को 10वां यूथ ट्राईयल एक्सचेंज प्रोग्राम 2017-18 के तहत जम्मू भ्रमण के लिए 25 नवम्बर को भेजा जाएगा। यह भ्रमण कार्यक्रम 2 दिसम्बर तक है।

सभी के लिए एक कार्यशाला का आयोजन 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दुमका में किया गया। यह कार्यक्रम द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में डीडीसी शशि रंजन सहित सशस्त्र सीमा बल व नेहरु युवा केन्द्र संगठन के अधिकारी व जवान शामिल थे।

द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया कि आदिवासी युवक-युवतियों को देश में हो रहे आधुनिक गतिविधियों से परिचित कराने, देश के दूसरे हिस्से की सभ्यता, संस्कृति, भाषा एव भावनाओं से जुड़ने के लिए वर्तमान में चल रहे प्रोद्योगिकी व उद्योग प्रगति से परिचित कराने के लिए भ्रमण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत देश के 10 राज्यों से 28 सबसे अधिक उग्रवाद प्रभावित जिलों से दो हजार नवयुवकों को देश के 10 अलग-अलग जगहों पर भ्रमण के लिए चयन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें