ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड दुमकाजेल में गांजा ले जा रहा मजदूर धराया

जेल में गांजा ले जा रहा मजदूर धराया

दुमका केंद्रीय कारा में गांजा ले जाने का प्रयास कर रहा एक युवक को जेल सिपाही ने गेट पर ही पकड़ लिया। वह बांस के अंदर करीब 100 ग्राम गांजा छुपाकर ले जा रहा था। उसके पास से 3 नींद की गोलियां भी बरामद...

जेल में गांजा ले जा रहा मजदूर धराया
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाFri, 17 Aug 2018 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

दुमका केंद्रीय कारा में गांजा ले जाने का प्रयास कर रहा एक युवक को जेल सिपाही ने गेट पर ही पकड़ लिया। वह बांस के अंदर करीब 100 ग्राम गांजा छुपाकर ले जा रहा था। उसके पास से 3 नींद की गोलियां भी बरामद हुई है। हिरासत में लिया गया युवक एक मजदूर है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंपा जा सकता है। बता दें कि दुमका केंद्रीय कारा में अभी रंगाई -पोताई का काम चल रहा है। जिसमें बाहर के मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूर बांस लेकर अंदर जा रहे थे तो तलाशी के क्रम में बांस में गांजा मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें