दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी का कत्ल, हवस में अंधा हुआ हैवान गिरफ्तार
पुलिस को जब जानकारी मिली और टीम मौके पर पहुंची तो महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए थे। जबकि बच्ची के नाक से खून निकला हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला अपने बेटे के साथ शहर में घूमकर भीख मांगती थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

झारखंड के दुमका में कथित तौर पर मां और बेटी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने 'रेप' के प्रयास का विरोध करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। मामला मंगलवार शाम का है जब 35 वर्षीय महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ वीर कुंवर सिंह चौक के पास खड़ी थी।
सदर के एसडीपीओ (उप मंडलीय पुलिस अधिकारी) विजय कुमार महतो ने बताया कि इस दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कथित तौर पर मां और बेटी को पास ही मौजूद सदर इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे ले गया। रेप की कोशिश करने के दौरान जब महिला ने विरोध किया तो उसे 'पीट-पीटकर' मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं बच्ची का 'गला घोंट दिया' गया।
बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला संग जोर जबरदस्ती कर रहा था तो बेटी ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया था जिसके बाद उसे डर था कि कहीं किसी को इसका पता न चल जाए। ऐसे में उसने महिला के साथ-साथ बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि उसने गमछा से बच्ची का गला घोंटा।
भीख मांगती थी महिला
पुलिस को जब सुबह जानकारी मिली और टीम मौके पर पहुंची तो महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए थे जबकि, बच्ची के नाक से खून निकला हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला अपने बेटी के साथ शहर में घूमकर भीख मांगती थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था।
महतो के मुताबिक 'आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है जबकि मां-बेटी की हत्या मंगलवार रात को गई थी। वहीं दोनों के शव बुधवार को स्पेक्टर ऑफिस के पास मिले।' पुलिस ने गांदो गांव के रहने वाले आरोपी के पास से 5000 रुपये भी बरामद किए हैं जो कि उसने मृतक महिला के पर्स से ही चुराए थे।
एफआईआर दर्ज कर ली गई है
एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की थी। बहरहाल पुलिस इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे डबल मर्डर के वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




