खूंटी में डबल मर्डर! लड़के-लड़की को हथियार से मार डाला; इलाके में सनसनी

लाइव हिन्दुस्तान, खूंटी
Follow us on Google News
share

झारखंड के खूंटी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक किशोर लड़के और एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का और 17 साल की लड़की सोमवार को साइको मार्केट ग्राउंड में आयोजित छाऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

jharkhand double murder news

झारखंड के खूंटी जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक किशोर लड़के और एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का और 17 साल की लड़की सोमवार को साइको मार्केट ग्राउंड में आयोजित छाऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वे पास के हादिया मार्केट गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शव हादिया बाजार के पास एक सुनसान इलाके में मिले थे। एसडीपीओ (खूंटी) वरुण रजक ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें पाई गईं।उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी तक झूठी शान के लिए हत्या या प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की ओर इशारा करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है। रजक ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें