ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादबरटांड़ में नाली में गिरकर युवक की मौत

बरटांड़ में नाली में गिरकर युवक की मौत

बरटांड़ में नाली में गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह छह बजे की है। धैया रानीबांध निवासी किशोर कुमार साहू घर से स्टेशन टिकट लेने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को...

बरटांड़ में नाली में गिरकर युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 02 Jul 2017 02:27 AM
ऐप पर पढ़ें

बरटांड़ में नाली में गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह छह बजे की है। धैया रानीबांध निवासी किशोर कुमार साहू घर से स्टेशन टिकट लेने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। बाद में मुहल्ले के एक युवक ने घर वालों को जानकारी दी कि किशोर नाली में गिर गया है उसे काफी चोट आई है। पत्नी गायत्री देवी बरटांड़ पंडित क्लिनिक मोड़ के पास पहुंची। वहां काफी भीड़ लगी थी। देखा कि उसका पति किशोर मृत पड़ा था। पति का शव देखकर गायत्री बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि वह धैया रानीबांध में शिवबालक के मकान में रहते हैं। किशोर सब्जी बेचकर घर चलाते थे। उनकी तीन बेटिंया भी है। बताया कि किशोर को मिर्गी की बिमारी थी। सुबह टिकट लेने के लिए घर से निकले थे। संभवत: चक्कर आने के कारण वी नाली में गिर गए। उस समय मौके पर कोई नहीं था इसलिए उन्हें मदद नहीं मिल सकी। किशोर मधुपुर देवघर का रहने वाला था। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें