जमीन विवाद में मारपीट का आरोप

Mar 02, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में एक युवक ने पुराने जमीन विवाद को लेकर कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। विजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को चाय की दुकान पर उनके साथ मारपीट की गई थी। विवाद दो महीने पहले एक जमीन को लेकर हुआ था।

जमीन विवाद में मारपीट का आरोप

धनबाद। पुराने जमीन विवाद में युवक ने कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में हाउसिंग कॉलोनी निवासी विजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 फरवरी की शाम सवा सात बजे वह और उनके भाई अविनाश कुमार सिंह के साथ गोविंद चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। बारामुड़ी और विशुनपुर में रहनेवाले अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, सोनू कुमार, सुबोध गोप और सुबोध गोप के भाई व पाठक व अन्य ने मिल कर उनके साथ मारपीट की थी। इन लोगों से दो महीने पहले उनका मेमको मोड़ शक्ति नगर की एक जमीन के लिए विवाद हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।