नई बनाम पुरानी चुनावी राजनीति में जेन-जी ने किया आकर्षित
धनबाद के नगर निकाय चुनाव में 21 और 22 वर्ष के युवा उम्मीदवारों ने भाग लिया। ये युवा मतदाताओं के सामने अपनी योजनाएं पेश करते हुए आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लिया। यद्यपि वे जीत नहीं पाए, लेकिन उन्होंने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। ग्रेसी कुमारी, पायल सुपकार जैसे उम्मीदवारों ने अच्छी वोटिंग प्राप्त की।

नेपाल में आंदोलन के साथ ही चर्चा में आए जेन-जी यानी की कम उम्र के युवा इन दिनों धनबाद के नगर निकाय चुनाव में भी चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। नगर निकाय चुनाव में कई वार्ड से 21 व 22 वर्ष के युवाओं ने बदलते समय में चुनावी दंगल में उतरकर चुनौती दी। नई बनाम पुरानी राजनीति में जमकर मेहनत करते हुए वोटरों के पास जाकर अपनी बात रखी। यह बात बताई कि कैसे वे अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाएंगे। पानी, शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं को उठाते हुए उसे दूर करने का भी संकल्प लिया। शुक्रवार व शनिवार को जैसे ही विभिन्न वार्ड का परिणाम आया तो यह दिखा कि इन युवाओं ने भले ही जीत हासिल नहीं की, लेकिन आमलोगों के सामने अपने आपको प्रस्तुत करने में सफल रहे।
इनमें वार्ड नंबर 51 से 21 वर्षीय उम्मीदवार बैचलर साइंस ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी योग्यताधारी पायल सुपकार को 1572 वोट मिला। वार्ड नंबर 12 से 22 वर्षीय ग्रेसी कुमारी (सीबीएसई से 12वीं बोर्ड की पढ़ाई) करने वाली को 1603 वोट जनता ने दिया। वार्ड 21 से 22 वर्षीय बीबीए योग्यताधारी तनिष्का कुमारी को भी 539 वोट प्राप्त हुआ। यही नहीं वार्ड नंबर 28 से 25 वर्षीय अभय कुमार को 1070 वोट प्राप्त हुआ। वार्ड नंबर 22 से 26 वर्षीय कुमकुम पटेल (शैक्षणिक योग्यता पीजी इतिहास) को 1386 वोट प्राप्त हुआ। धनबाद नगर निगम व चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में इन युवाओं के अलावे अन्य युवाओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे आने वाले समय में चुनावी दंगल में ये युवा किस तरह से आगे बढ़कर जनता के विश्वास पर खरे उतरते हैं। -- किसे कितना वोट मिला वार्ड नंबर 12 : ग्रेसी कुमारी, उम्र 22 वर्ष, सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई, 1603 वोट वार्ड नंबर 51 : पायल सुपकार, उम्र 21 वर्ष, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, 1572 वोट वार्ड 21 : तनिष्का कुमारी, उम्र 22 वर्ष, बीबीए, 539 वोट
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



