ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमटकुरिया का युवक करंट से झुलसा

मटकुरिया का युवक करंट से झुलसा

मटकुरिया बस्ती निवासी विनोद रवानी नामक युवक घर के पास ट्रांसफॉर्मर की बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस...

मटकुरिया का युवक करंट से झुलसा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 20 Jan 2020 02:54 AM
ऐप पर पढ़ें

मटकुरिया बस्ती निवासी विनोद रवानी नामक युवक घर के पास ट्रांसफॉर्मर की बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। घटना रविवार शाम की है। इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

परिजनों के अनुसार विनोद घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इसी दौरान घर के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आया युवक जलने लगे। तबतक मुहल्ले के लोग वहां पहुंचे। किसी तरह युवक को ट्रांसफॉर्मर से दूर किया गया। उसके बाद उसे लेकर लोग पीएमसीएच पहुंचे। पीएमसीएच के इमरजेंसी में युवक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें