गंगा सतलज में बरमसिया के युवक की मौत

Nov 18, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस से वाराणसी से आ रहे 35 वर्षीय दिवाकर कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। धनबाद पहुंचने पर उसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिवाकर के पिता की एक माह पहले मृत्यु हुई थी और वह गंगा स्नान के लिए वाराणसी गया था।

गंगा सतलज में बरमसिया के युवक की मौत

धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस से वाराणसी से धनबाद आ रहे एक युवक की तबीयत सोमवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। ट्रेन के धनबाद पहुंचते ही युवक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। युवक की पहचान बरमसिया के शंकर नगर निवासी 35 वर्षीय दिवाकर कुमार के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई गजेंद्र राम ने बताया कि दिवाकर के पिता की एक माह पहले ही मृत्यु हुई थी। वह गंगा स्नान के लिए वाराणसी गया था। दिवाकर शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।