मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को युवा आजसू का अल्टीमेटम

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद, युवा आजसू ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक को 11 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 20 मई को पुतला दहन, 22 को कैंडल मार्च और 25 को अस्पताल परिसर में धरना देने की योजना है। स्थानीय युवाओं को नियुक्तियों में प्राथमिकता देने की मांग प्रमुख है।

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को युवा आजसू का अल्टीमेटम

धनबाद, कार्यालय संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक को सौंपे गए 11 सूत्री मांगों पर 18 मई तक कार्रवाई नहीं हुई तो युवा आजसू आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

आंदोलन की योजना

आठ लेन सड़क स्थित मैरेज हॉल में रविवार को प्रेस वार्ता कर युवा आजसू ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के मुख्य द्वार पर 20 मई को अधीक्षक का पुतला दहन, 22 मई को कैंडल मार्च और 25 मई को शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा के समक्ष अस्पताल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

मांगों की सूची

प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो व सांसद प्रतिनिधि सौरभ महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एजेंसी अपने कर्मियों को सरकार द्वारा दी जा रही राशि में कटौती कर भुगतान कर रही है। ओपीडी में सीनियर डॉक्टर दूसरी पाली में समय पर नहीं रहते, अस्पताल में हाजिरी बनाकर डॉक्टर और कई कर्मी दूसरी जगहों पर काम करते हैं, यह सब अधीक्षक की लापरवाही को दर्शाता है। 11 सूत्री मांगों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की 131 नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर प्रेम पांडेय, बबलू मंडल, सुनील महतो, सचिन महतो, बबलू महतो, अभिषेक कुमार, गौतम हाजरा, रेवत महतो आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

युवा आजसू ने किस तारीख तक कार्रवाई की मांग की है?
युवा आजसू ने 18 मई तक कार्रवाई की मांग की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।