ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमधुमक्खी हमले से जख्मी महिला की मौत

मधुमक्खी हमले से जख्मी महिला की मौत

गिरिडीह खोखरा स्थित बड़ा पहाड़ी निवासी सतिया देवी (45) नामक महिला की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। मंगालवार को महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया...

मधुमक्खी हमले से जख्मी महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 16 Nov 2018 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह खोखरा स्थित बड़ा पहाड़ी निवासी सतिया देवी (45) नामक महिला की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। मंगालवार को महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। घटना के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। स्थिति में सुधार होता नहीं देख डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। बुधवार को उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घरवालों के अनुसार महिला बकरी चराने के लिए मंगलवार को जंगल गई। वहीं मधुमक्खियों की शिकार हो गई। किसी तरह महिला जंगल से भागकर गांव के पास पहुंची और गिर गई, जहां ग्रामीणों ने उसे देखा और उठाकर गांव ले गए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला के पूरे शरीर पर मधुमक्खियों के काटने के निशान मिले। पोस्टमार्टम में चेहरा, छाती, पेट समेत पैर पर सैकड़ों जगह मधुमक्खियों के डंक के निशान मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले से महिला पीठ के बल गिर गई, जिससे सामने से मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह काट लिया। हालांकि पोस्टमार्टम में महिला विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी जांच करायी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें