विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद ने दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। पहले शिविर में 17 लोगों ने रक्तदान किया। उपाध्यक्ष लोकेश बारंगे ने केक काटकर शिविर का शुभारंभ किया। बैठक में रक्तदान अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कई सदस्यों ने इस अवसर पर भाग लिया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद ने शुक्रवार को दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। पहला शिविर व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्था केंद्र में लगाया गया, जहां 17 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इसके बाद भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदेन उपाध्यक्ष सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने केक काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के दो सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान के साथ एसडीएम लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक भी हुई। मौके पर समाजसेवा और रक्तदान अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

मौके पर चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाइस चेयरमैन धनेश्वर महतो, सह सचिव रवींद्रनाथ ठाकुर, कुमार मधुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, बेनजीर परवीन, श्वेतांबरा पाठक, आशीष अग्रवाल, डॉ जिम्मी अभिषेक समेत रेडक्रॉस के सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।