कतरास दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति की कामना

Apr 10, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। जीतो संस्था के आह्वान पर, पूरे विश्व में 8:01 से 9:36 बजे तक सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया गया। कतरास दिगंबर जैन समाज ने मंदिर में एकत्र होकर विश्व शांति की प्रार्थना की। उपस्थित सदस्यों ने युद्ध और तनाव के माहौल पर चिंता व्यक्त की।

कतरास दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति की कामना

विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय जैन समाज की संस्था जीतो के आह्वान पर पूरे विश्व में प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक एक साथ नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इसी क्रम में कतरास दिगंबर जैन समाज के स्त्री, पुरुष और बच्चों ने कतरास दिगंबर जैन मंदिर में एकत्र होकर सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया और विश्व शांति की प्रार्थना की। कतरास दिगंबर जैन समाज के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई देशों में युद्ध और तनाव का माहौल बना हुआ है, जिससे स्थिति चिंताजनक हो गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कतरास दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष कपूर पहाड़िया, प्रदीप सेठी, अमर सेठी, कमल पहाड़िया, विपिन, छोटू, जीनू, प्रदीप, रॉकी सेठी, आनंद काला, शुभम पाटोदी, लक्की काला, विजय काला, प्रभा देवी, सुनीता सेठी, शर्मीला पहाड़िया, बिनु जैन, मुन्ना देवी, सुशीला देवी, वर्षा, अंजलि, प्रेमा, कुसुम काला, किरण काला, नीतू, रेखा, अविना, क्षमा और कुसुम सेठी, बॉबी, बबीता, खुशबू, मिली, रंजू का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।