क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में वंडरलैंड विंटर कार्निवल की धूम
धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में वंडरलैंड विंटर कार्निवल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, मैजिक शो और फैमिली गॉट टैलेंट जैसे मनोरंजक कार्यक्रम शामिल थे। प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के विकास को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया।

धनबाद, मुख्य संवाददाता क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद में गुरुवार को वंडरलैंड विंटर कार्निवल की धूम रही। कार्यक्रम में संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां, मैजिक शो, फैमिली गॉट टैलेंट, डिज़्नी थीम रैम्प वॉक, ज्वाइंट व्हील, टॉय ट्रेन, कार राइड, वाटर बोट सहित विभिन्न मनोरंजक झूलों ने बच्चों में विशेष उत्साह भर दिया। फन गेम्स, फेस पेंटिंग, गेम स्टॉल्स तथा लकी ड्रॉ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्राचार्य शर्मिला सिन्हा ने कहा ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय व समाज के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत होते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति की सुमन सिंह गांगुली ने कहा कि क्रेडो वर्ल्ड स्कूल शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी समान महत्व देता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


