
खानपान में अनियमितता से महिलाओं में बढ़ रहीं बीमारियां: डॉ प्रेरणा
संक्षेप: धनबाद के सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष पॉडकास्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ प्रेरणा प्रिया ने छात्राओं के सवालों का जवाब दिया और खानपान में अनियमितता से...
धनबाद, मुख्य संवाददाता सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर विशेष पॉडकास्ट का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा प्रिया ने छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खानपान में अनियमितता से महिलाओं में अनेक बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा तथा उप प्रधानाचार्य कृष्णा विश्वास, वरिष्ठ शिक्षिका जरीन आफताब एवं राखी दास समेत अन्य ने संबोधित किया। यह पॉडकास्ट छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों तथा भ्रम हटाने के लिए जागरुकता फैलाने के लिए रखा गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




