पानी के लिए भौंरा की महिलाओं ने पूर्वी झरिया क्षेत्र का गेट किया जाम

Mar 01, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भौंरा 12 नंबर कुम्हार बस्ती की महिलाएं पिछले एक पखवारे से पेयजल संकट से जूझते हुए शनिवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने महाप्रबंधक कार्यालय को जाम कर दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि वे पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहीं हैं। प्रबंधन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

पानी के लिए भौंरा की महिलाओं ने पूर्वी झरिया क्षेत्र का गेट किया जाम

पिछले एक पखवारे से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहीं भौंरा 12 नंबर कुम्हार बस्ती की महिलाएं शनिवार को सड़क पर उतर गईं। दर्जनों की संख्या में महिलाएं पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर दिया। इस दौरान प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि यहां ज्यादातर अधिकारी धनबाद सहित दूसरी जगह से ड्यूटी करने आते हैं। इसीलिए भौंरा के मजदूर परिवार की चिंता नहीं है। पिछले करीब 15 दिनों से बस्ती, गौरखुटी, 13 नंबर, 6 नंबर , टैक्सी स्टैंड, 7 नंबर के हजारों लोग पानी की एक एक बूंद के लिये तरस रहें हैं।

अभी जब यह हाल तो भीषण गर्मी में क्या होगा। मौके पर मौसम महांति ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए महिला, बच्चों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे समय जनप्रतिनिधि नदारद रहते हैं। मौके पर अपर महाप्रबंधक सुशील कुमार से वार्ता हुई। इसमें तत्काल पिट वाटर की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। साथ ही दो दिन में पेयजल समस्या का निराकरण का रास्ता निकालने की बात कही। उसके बाद जाम समाप्त हुआ। मौके पर मौसम महांति, विधान पांडेय, फूलचंद महतो, निमाई कुम्हार, होलिका देवी, प्रतिमा कुमारी, राम कुम्हार, सरला देवी आदि थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।