ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसावन महोत्सव में महिलाओं ने की मस्ती

सावन महोत्सव में महिलाओं ने की मस्ती

इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद मालस्टोन की ओर रविवार को सरायढेला समृद्धि गार्डेन में सावन महोत्सव का आयोजन किया...

सावन महोत्सव में महिलाओं ने की मस्ती
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 01 Aug 2022 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, वरीय संवाददाता

इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद मालस्टोन की ओर रविवार को सरायढेला समृद्धि गार्डेन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान क्लब की महिलाओं ने जमकर मस्ती की। वहां कई तरह के गेम, संगीत, नृत्य, सावन क्वीन आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लंच और रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर क्लब की डीसी डॉ रीता झा, अध्यक्ष रश्मि सहाय, डीई निभा मिश्रा, गीता चौबे समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें